{"_id":"61704f5614fb07067c66c878","slug":"bahraich-bahraich-news-lko600919365","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक क्षतिग्रस्त, ट्रेन हुई निरस्त, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक क्षतिग्रस्त, ट्रेन हुई निरस्त, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/बिछिया। लखीमपुर में आई बाढ़ और शारदा नदी में उफान के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण बहराइच से लखीमपुर व मैलानी के बीच चलने वाली अप और डाउन ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।
बहराइच में भारी बरसात के कारण नानपारा-मैलानी रेलखंड पर पानी भर गया है। वहीं, लखीमपुर जिले में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण भीराखेरी-पलियाकलां रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक की मिट्टी कट गई है। रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से रेलवे ने प्रखंड पर चलने वाली ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि कटान व जलभराव के कारण गाड़ी संख्या 05361 अप और 05362 डाउन को निरस्त कर दिया है। रेलवे द्वारा पानी को रोकने के लिए बोल्डर एवं डस्ट भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। रेल लाइन पर सुरक्षा के मद्देनजर पेट्रोलिंग भी कराई जा रही है।
बिछिया। रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रेन बंद होने की सूचना अचानक जारी कर दी गई। ट्रेन निरस्त होने से बिछिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों में हड़कंप मच गया। गहमागहमी का माहौल रहा।