फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

व्हाट्सएप डीपी पर युवती की फोटो लगा कर रहे बदनाम

Tue, 19 Oct 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि कुछ स्थानीय शोहदे उसकी तस्वीर अपने मोबाइल की व्हाट्सएप डीपी पर डालकर बदनाम कर रहे हैं। थाने के एसएचओ उसे चार दिन से दौड़ा रहे हैं। न मामला दर्ज कर रहे हैं और न कार्रवाई कर रहे हैं। परेशान युवती ने मानवाधिकार आयोग और शासन में शिकायत की है।
विज्ञापन

युवती की मां ने पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र भेजा है। शिकायतीपत्र में उन्होंने शोहदों का नाम लिखते हुए कहा कि उनकी बेटी के नाम से प्रोफाइल बनाकर व्हाट्सएप डीपी पर बेटी की तस्वीर लगाई गई है। उसी फोन से लड़कों को फोन किया जा रहा है और अश्लील शब्दावली का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। आसपास के लोगों ने जब सूचना दी तो तस्दीक की। बात सही निकली। 16 अक्तूबर को उनका बेटा जब शोहदों से शिकायत करने पहुंचा तो उसे मारा-पीटा गया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। मामले में रिसिया एसएचओ से शिकायत की तो उन्होंने टरकाना शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि वह चार दिन से तहरीर लेकर थाने में भटक रही है, लेकिन एसएचओ एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे हैं। मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी केपी सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। इंस्पेक्टर रिसिया से बात कर तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed