फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

भरत से मिलते ही श्रीराम की आंखों से छलके आंसू

Mon, 18 Oct 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। ‘पुनि-पुनि मिलत भरत सुनि, हृदय न हरष समात’ की लयबद्ध पंक्तियों के बीच शहर में श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रविवार रात भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित हुआ। भगवान श्रीराम-भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का भावपूर्ण मिलन देख लोगों के आंखों से आंसू छलक आए। इस दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सैकड़ों श्रद्धालु लीला के रोमांच और उत्साह से सराबोर रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए इस बार भरत मिलाप की शोभायात्रा फायर स्टेशन चौराहे से शुरू होकर बिसात खाना पर जाकर समाप्त हुई। रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने भगवान राम की आरती उतारी तथा पुष्प बरसाए। ग्रामीण अंचलों में भी भरत मिलाप के मौके पर सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रविवार को गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में भगवान राम, हनुमान, सीता, लक्ष्मण, शत्रुघ्न व भरत शामिल रहे।
विज्ञापन

बिसातखाना लाइन में भगवान राम व भरत के मिलाप का मंचन हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी की ओर से किए जा रहे रामलीला मंचन में फायर स्टेशन के निकट से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल के आवास से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लखीमपुर से बुलाए गए कलाकारों से सुसज्जित राम, सीता, लक्ष्मण और उनकी बानर सेना के सेनापति हनुमान व भ्राता भरत की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बिसातखाना स्थल पर बनाए गए पंडाल में देर रात पहुंची। भगवान राम और छोटे भाई भरत के मिलाप के समय राम की आंखों से आंसू छलक पड़े। शोभायात्रा के दौरान छतों से महिलाओं नेे जहां पुुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के श्याम करण टेकड़ीवाल जय जय अग्रवाल, राहुल राय, संतोष अग्रवाल, राकेश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसिया। रिसिया नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में रामलीला कमेटी द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी की भव्य झांकी सजाई गई। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मदन गोपाल यज्ञसैनी, मंजू गुप्ता, अशोक गुप्ता, मनीष गुप्ता, बाबादीन, रामगोपाल यज्ञसैनी, जगदीश गुप्ता, राजेश साहू ने भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता व हनुमान जी को फूलों की माला पहनाकर पूजां अर्चना की तथा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed