फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पुलिस और किसानों के बीच झड़प, दो ट्रेनें निरस्त

Mon, 18 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। लखीमपुर हिंसा के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को ट्रेन रोको आंदोलन का एलान किया। इसके बाद पुलिस व किसानों में जमकर झड़प हुई। इसके बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उधर, जिले में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। दो ट्रेनें भी निरस्त कर दी गईं। एसपी व एएसपी ग्रामीण लगातार हालात का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा सैकड़ों किसानों के साथ जरवलरोड रेलवे स्टेशन ट्रेन को रोकने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने रोका तो किसान आक्रोशित हो उठे। नारेबाजी करते हुए किसान बहराइच-लखनऊ हाईवे पर पहुंच गए। वहां पर पुलिस से काफी नोंकझोंक के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन यहां भी रोक दिया गया। ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार किसानों से डर रही है इसीलिए किसानों के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पहलवान, चतुरगुण वर्मा, महिला जिला उपाध्यक्ष रंजना चौहान, पार्वती गौतम, श्याम सिंह, दृगराज यादव, माधवराज यादव, सदानंद यादव, रामजस यादव, वंशराज वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, किसान आंदोलन को रोकने के लिए जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील रहा। जीआरपी थानाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार सुबह से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं, एसपी सुजाता सिंह व एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने रेलवे स्टेशन बहराइच, नानपारा व मिंहीपुरवा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन को देखते हुए सोमवार को दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं। जीआरपी थानाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने बताया कि मैलानी व नेपालगंज की और जाने वाले ट्रेन को रद्द कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लगातार गश्त जारी रही। गोंडा आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन जारी रहा।

किसान आंदोलन को देखते हुए बहराइच के सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने के निर्दश दिए गए थे। सोमवार को मैं खुद बहराइच का निरीक्षण करने गया था। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखे। शांति का माहौल रहा।
- डॉ. राकेश सिंह, आईजी, देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed