फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बारिश से खेतों में गिरी धान की तैयार फसल

Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले में रविवार दोपहर से शुरू हुई बारिश दूसरे दिन भी जारी रही। बारिश के चलते खेत में तैयार धान की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में खराब फसल देखकर किसान परेशान हैं। नुकसान की जांच के लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं। रविवार दोपहर में तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी। बारिश के चलते खेत में तैयार खड़ी धान की फसल बिछ गई है। वहीं, खेत में कटी पड़ी फसल पानी में डूब गई है। किसान फसल देखकर किस्मत को कोस रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार जिले में एक लाख 64 हजार हेक्टेयर में धान की फसल की बोआई हुई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बारिश के चलते नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के कर्मचारी जिले में सर्वे कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसान फसलों का नुकसान होने पर संबंधित बीमा कंपनी को 72 घंटे में सूचना दें। साथ ही टोल फ्री नंबर 18008896868 पर शिकायत दर्ज करवा दें।
विज्ञापन

रिसिया। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बंलाचक, बलभद्दरपुर, डिहवा, भगतापुर, भैंसहा, उत्तमापुर, भौखारा, समसा तरहर, मलुवा भकुरहा व जगदीशपुर सोखा समेत अन्य गांवों में बारिश में धान की फसल खेत में गिर गई। किसानों का लाखों का नुकसान हो गया है। किसान सुरेश सिंह, राजेश तिवारी व बीरबल चौहान फसलों के नुकसान को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज। क्षेत्र में धान की फसल तैयार थी। किसानों ने श्रमिकों की मदद से मेहनत कर धान की कटाई कर खेत में ही लगा दिया था, लेकिन भारी बारिश के चलते धान की कटी फसल खेत में ही भीग गई। 24 घंटे में यदि पानी खेत से बाहर नहीं हुआ तो धान खेत में ही सड़ने की आशंका है।
खैरीघाट। महसी तहसील के ग्राम पंचायत गरेठी गुरुदत्त सिंह, मैकूपुरवा, पचदेवरी, धनावा, बांसगढ़ी, अंगरौरा, दुबहा, बहदुरिया, पूरे हिंदूसिंह, पूरे गंगा प्रसाद, सिंगिया नसीरपुर, वंशपुरवा, पिपरी मोहन और महसी में तेज आंधी के बाद धान की फसल खेत में ही गिर गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के मुताबिक धान की फसल तैयार थी।

जिले के अगैया क्षेत्र के आसपास के इलाकों में भी फसल की बर्बादी हुई है। फसल बर्बाद होने के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। धान, दलहन और गन्ने की फसल को काफी क्षति पहुंची है। उधर महसी के सिंकदरपुर में भी धान की फसल खेतों में गिर गई है। तेजवापुर के कटहा गांव में भी धान की फसल तबाह हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed