{"_id":"616dadb25a438d51ab264323","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6006000180","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय की दीवार पर चढ़ गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय की दीवार पर चढ़ गया तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। प्राथमिक विद्यालय कैलाशपुरी परिसर में सोमवार को तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ दीवार पर चढ़ गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि, विद्यालय में अवकाश होने से छात्र व शिक्षक बाल-बाल बच गए।
कतर्नियाघाट क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय कैलाशपुरी जंगल से सटा हुआ है। सोमवार अपराह्न तीन बजे विद्यालय में अवकाश हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, इसके बाद एक तेंदुआ जंगल से निकलकर परिसर में पहुंच गया। तेंदुआ विद्यालय की दीवार पर चढ़कर चहलकदमी करने लगा। ग्रामीणों ने तेंदुए की चहलकदमी को मोबाइल में कैद कर लिया।
इसके बाद सूचना रेंज कार्यालय पर दी। विद्यालय में तेंदुआ पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि तेंदुआ निकलने की सूचना मिली है। वन क्षेत्राधिकारी को मौके पर भेजा गया है। वनकर्मियों को कांबिंग के निर्देश दिए गए हैं।