फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पांच माह से आतंक मचा रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद

Thu, 14 Oct 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बौंडी (बहराइच)। बसौनातमाफी के आजाद नगर इलाके में आतंक मचा रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। नौ साल के नर तेंदुए को लेकर एक टीम मैलानी के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग अंतर्गत रामगांव इलाके में तेंदुआ काफी दिनों से आतंक मचाए हुए था। करीब पांच माह के अंदर कई बार हमले की घटना सामने आ चुकी थी। तेंदुआ कई मवेशियों को निवाला बना चुका था। करीब एक सप्ताह से उसकी चहलकदमी अधिक बढ़ गई थी जिसे देखते हुए वन विभाग की ओर से आजाद नगर में पिंजरा लगाया गया था। बृहस्पतिवार सुबह पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। सूचना मिलने पर प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने एक टीम को रवाना किया। वन क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह की अगुवाई में वन दरोगा जहीरुद्दीन खान, वन रक्षक व बीट प्रभारी मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 9 साल का नर तेंदुआ था जिसे पकड़कर दुधवा के मैलानी ले जाया जा रहा है। उसे वहीं के जंगलों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले के कारण रामगांव इलाके के बसौना माफी, मुकेरिया, नकाही, मुद्धापुर, खालेपुरवा, आजाद नगर, रेहुआ मंसूर आदि गांवों में दहशत थी। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व तेंदुओं का एक जोड़ा व शावक क्षेत्र में दिखा था। इसके बाद किए गए रेस्क्यू में मादा तेंदुआ व शावक पकड़े गए थे। नर तेंदुआ अब पकड़ा जा सका है।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह के नेतृत्व में एसडीओ वन डीके सिंह व रेंज अफसर दीपक सिंह सहित वन विभाग की टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed