फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कबड्डी स्पर्धा में कठौतिया व हरखापुर अव्वल

Wed, 13 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
उर्रा (बहराइच)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरीघटही में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालिका वर्ग कबड्डी में कठौतिया और बालक वर्ग में हरखापुर की टीम अव्वल रही। विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरीघटही में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के महामंत्री गिरीश राम व विशिष्ट अतिथि संकुल प्रभारी ऊषा देवी रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर फीता काटा। इसके बाद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, भाला फेंक, कबड्डी, खो-खो में प्रतिभाग किया। कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में कठौतिया और जूनियर बालक वर्ग में हरखापुर प्रथम स्थान पर रहा। जबकि खो-खो में कठौतिया की टीम प्रथम रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को आयोजक समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान अनुदेश संघ के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, रामेंद्र, बृजेश, प्रदीप, पंकज कुमार, आदित्य, राकेश विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed