फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

आकांक्षात्मक जनपद : देश के टॉपटेन में शामिल हुआ बहराइच

Wed, 13 Oct 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। अपने जिले के हिस्से में एक बड़ी उपलब्धि आई है। नीति आयोग ने अपने निर्धारित सूचकांकों में बहराइच जिले को देश के टॉप टेन में स्थान दिया है। अगस्त 2021 के सर्वे के आधार पर देश के अति पिछड़े 112 जिलों की रैंकिंग जारी की गई थी। निर्धारित सूचकांकों में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कौशल विकास और बुनियादी ढांचा आदि शामिल है।
विज्ञापन

बहराइच जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर देश के 112 आकांक्षात्मक जनपदों की सूची में देश के टॉप 10 जनपदों में स्थान प्राप्त किया है। नीति आयोग द्वारा जारी ओवर ऑल डेल्टा रैंकिंग में यूपी के 07 जिलों को देश के टॉप 10 में जगह मिली है।
विज्ञापन

नीति आयोग द्वारा जारी डेल्टा रैंकिंग में प्रदेश के 08 आकांक्षात्मक जनपदों में 07 जनपद बहराइच, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, श्रावस्ती, फतेहपुर, चित्रकूट व चंदौली देश के टॉप 10 जनपदों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचकांकों में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने पर जनपद बहराइच व चित्रकूट को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट आवंटित किया जायेगा। जनपद द्वारा अर्जित की गई इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा जिले के अधिकारियों की सराहना की गई है।

सूचकांक में टाप 10 में जगह बनाने के बाद जिले के अफसरों में खुशी की लहर है। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों में काफी खुशी देखने को मिली। अफसरों ने एक दूसरे को बधाइयां भी दी। जिलाधिकारी ने अफसरों से कहा कि अब हमें नंबर एक पर आने के लिए प्रयास करना है। अगर टॉप 10 में आए तो पहले स्थान पर भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed