फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मजदूरों से भरे ऑटो को डीसीएम ने मारी टक्कर, दो की मौत

Tue, 12 Oct 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
महसी/तेजवापुर (बहराइच)। सीतापुर-बहराइच हाईवे स्थित चहलारीघाट पुल के पास मजदूरों से भरे ऑटो को सीतापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार ड्राइवर समेत नौ मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। सात लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें दो हालत की गंभीर बताई जा रही है। मौत की खबर सुनते ही मृतक परिजनों के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के 17 मजदूर दो ऑटो में सवार होकर मजदूरी करने के लिए सीतापुर जा रहे थे। सीतापुर जाने से पहले मजदूर अयोध्या पहुंचकर दर्शन किए और वहीं से दो ऑटो बुक कराकर सीतापुर के लिए रवाना हो गए। जैसे ही ऑटो जिले के हरदी थाना क्षेत्र के चहलारीघाट के पास पहुंचे। वैसे ही सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से ऑटो में सवार 20 वर्षीय शिव कुमार साहनी पुत्र बब्बन साहनी, 45 वर्षीय शंभु साहनी पुत्र हरिलाल, बेचु कुमार, रवि कुमार, सुरेंद्र साहनी, मुकेश साहनी, नितिश, महेश कुमार व टैंपों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर हरदी थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने शिव कुमार व शंभु कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सात अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। जिनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed