फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जयकारों के बीच मां स्कंदमाता की आराधना, भक्तिभाव में झूमते रहे श्रद्धालु

Sun, 10 Oct 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा व स्कंदमाता पूजन-अर्चन करने के लिए श्रद्वालु भोर से ही उमड़े रहे। मंदिरों व पंडालों में मां के जयकारे गुंजायमान रहे। भक्तों ने विधि-विधान से मां कूष्मांडा व स्कंदमाता की आराधना की। सुबह-शाम मां की आरती के दौरान गूंजे जयकारे से वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

मां भगवती को सर्वशक्ति का स्वरूप ही नहीं कारक, पालक व निवारक भी माना जाता है। रविवार की सुबह धूप-अगरबत्ती, फल-फूल और मंत्रोचार के बीच मंदिर पहुंचे श्रद्वालुओं ने जयकारा लगाते हुए मां कुष्मांडा देवी व स्कंदमाता की आराधना की। शहर के मरीमाता मंदिर, संघारिणी मंदिर व छोटी बेरिया में श्रद्वालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। श्रद्धालुओं ने मां की आराधना कर परिवार के सुख-श्रमृद्वि की कामना की। पंडाल में भी भक्तों का तांता लगा रहा। पंडित राधाकृष्ण पाठक ने बताया कि इस बार नवरात्र आठ दिन ही है इसलिए नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा व स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई है। कोरोना काल के चलते बिना मास्क के पंड़ाल व मंदिरों में प्रवेश नहीं दिया गया। शहर के अलावा ग्रामीण के कैसरगंज, पयागपुर, विशेश्वगंज, मटेरा, नानपारा, खैरीघाट, बौंडी समेत अन्य जगहों पर नवरात्र की धूम पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

श्री नव दुर्गा पूजा समिति नारायण नगर लोहिया चौराहे पर मां वैष्णो देवी की झांकी सजाई गई है। समिति के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि रोजाना घंटा-घड़ियाल, ढोल नगाड़ों व शंखनाद के बीच मां दुर्गा के नौ शक्तियों का प्राकट्य कराया जाता है। मां के प्राकट्य के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। इस मौके पर प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री राहुल गौड़, रोहन गौड़, देवेश शुक्ला, देवेश बंसल, गौरव, गोलू समेत अन्य लोग व्यवस्था में लगे रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसिया। भैंसहा के सेखापुर गांव में श्रीरामजानकी मदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा के प्रतिमा की ब्लॉक प्रमुख रीना जायसवाल व प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने आंख कीं पट्टी खोलकर पूजन-अर्चन किया। शास्त्री नगर मोहल्ले के बाबा कुट्टी पर दुर्गा पूजां महोत्सव के स्थल पर पहुंच कर ब्लॉक प्रमुख ने एक बालिका से दुर्गा मां की आंख कीं पट्टी खुलवाई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रहरि, जय प्रकाश अग्रहरि, महेश अग्रवाल, सभासद प्रतिनिधि अनिल खन्ना, मोनू जायसवाल, प्रभात गुप्ता, बरसाती लाल समेत दुर्गा पूजां समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed