{"_id":"6161d3118ebc3ed9db0955f1","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5993797160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता में आशुतोष, काव्या व तूबा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता में आशुतोष, काव्या व तूबा ने मारी बाजी
विज्ञापन
सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के बाद अपनी पेंटिंग दिखाते व पेंटिंग बनाते छा?
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड व अमर उजाला की ओर से त्रिमुहानी रोड स्थित पायनियर स्कूल में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें आशुतोष श्रीवास्तव को पहला, काव्या सिंह को दूसरा व तूबा खातून को तीसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह रहा। ‘शहर स्वच्छ, हम स्वस्थ’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 40 बच्चों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता से जुड़े चित्र उकेर कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने बताया कि हम सभी को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हम स्वस्थ रहेंगे तो देश में खुशहाली आएगी। रंग-बिरंगे चित्रों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाकर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं की ओर से बनाई गई उत्कृष्ट चित्रकला को लखनऊ में आयोजित प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक सैय्यद आसिफ किरमानी, वैजयंती, अंसार काजमी, आमरीन मिर्जा आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के बाद कॉलेज के निर्णायक मंडल में शामिल उस्मा रहमान, मिस अमरीन व अहसन ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के लिए प्रतिभागियों का चयन किया। इनमें कक्षा आठ के आशुुुतोष श्रीवास्तव को प्रथम, कक्षा छह की काव्या सिंह को द्वितीय व कक्षा सात की तूबा खातून को तीसरे स्थान के लिए चुना गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अन्या सिंह, मदीहा इमरान, मानसी अवस्थी, मोहम्मद अहसन, श्रद्धा श्रीवास्तव, सादिक एखलाक, राशिद, आयशा खान, जैनब मंजूर समेत 40 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।