फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मंदिरों में गूंजी मां चंद्रघंटा की जय-जयकार

Sat, 09 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी। मां के जयकारों से पंडाल गुंजायमान रहे। घर से लेकर मंदिरों व पंडालों तक मां की आराधना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। श्रद्धालुओं ने सुख-शांति का आशीष मांगा। सुबह से देर रात तक मंदिरों व पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा हैं। नवरात्र के तीसरे दिन इनकी पूजा का विधान है। मां की आराधना के लिए संघारिणी मंदिर, मरीमाता मंदिर, छोटी बेरिया मंदिर व पंडालों में भोर से ही दर्शन व पूजा-पाठ के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा। शहर के लोहिया चौराहा पंडाल में दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का प्राकट्य हुआ। समिति केे अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि नौ दिन मां के अलग-अलग स्वरूपों का प्राकट्य होगा। कार्यक्रम के दौरान भक्तों का तांता लग रहा है। प्राकट्य के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाता है। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों के रिसिया, पयागपुर, मटेरा, नानपारा, मोतीपुर, जरवलरोड समेत अन्य स्थानों पर भी माता के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed