फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

आधे घंटे तक अखिलेश का इंतजार करती रहीं भाजपा विधायक

Fri, 08 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। नानपारा की भाजपा विधायक माधुरी वर्मा शुक्रवार को बंजारनटांड़ा गांव में मौजूद रहीं। करीब आधे घंटे तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उन्होंने इंतजार किया। उनके पहुंचने पर साथ जाकर किसान के पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की। उनके पति व पूर्व विधायक पहले ही सपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में राजनीतिक हल्के में हलचल मची हुई है। कयासों का दौर भी जारी हो गया है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को लखीमपुर हिंसा में मृत किसानों के परिवार से मिलने बहराइच पहुंचे थे। नानपारा के बंजारनटांडा गांव में उन्हें सबसे पहले जाना था। यहां पर भाजपा की विधायक माधुरी वर्मा पहले से मौजूद थीं। वह करीब आधे घंटे तक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इंतजार करती रहीं। जैसे ही अखिलेश गांव पहुंचे वह उनके साथ ही पीड़ित परिवारों के पास पहुंच गईं। भाजपा विधायक के सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जाने पर कयासों का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक हल्कों में हलचल मची हुई है। उनके पति व पूर्व विधायक दिलीप वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान अपनी बेटी को टिकट न मिलने से नाराज होकर भाजपा पहले ही छोड़ चुके हैं। वह सपा में शामिल हो गए हैं। अब उनकी पत्नी को लेकर भी कयासों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि चुनाव नजदीक आने पर वह भी सपा का दामन थाम सकती हैं। हालांकि, गांव में मौजूद मीडिया के लोगों ने जब उनसे सवाल किया तो वह पूरी तरह से मुकर गईं। उनका कहना है कि समय आने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक दिलीप वर्मा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जा रहे थे। तभी अचानक कुछ सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह काफी नाराज हो गए। पूर्व मंत्री यासर शाह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ लोगों को भेजकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed