फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

टिकैत ने निभाई खेवनहार की भूमिका

Wed, 06 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। मटेरा के मोहरनिया गांव के मृतक किसान का दोबारा पोस्टमार्टम करानेे में किसान नेता टिकैत ने खेवनहार की भूमिका निभाई। देर रात शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा, यहां टिकैत भी मौजूद रहे। इसके बाद वह अंत्येष्टि में भी शामिल हुए। देर रात तक चले घटनाक्रम के बाद सुबह जब अंतिम संस्कार हुआ, तब प्रशासन ने राहत की सांस ली। टिकैत की मुस्तैदी ने उनके प्रति लोगों के नजरिए को भी बदला। असमंजस की स्थिति में ग्रामीण किसान टिकैत से ही सलाह-मशविरा कर निर्णय लेते दिखे। मृतक के परिवार के सामने आ रही समस्या को टिकैत अपनी समस्या मानकर सुलझाते दिखे।
विज्ञापन

लखीमपुर हिंसा में बहराइच के नानपारा और मटेरा के किसान की मौत हो गई थी। मटेरा के मोहरनिया गांव निवासी गुरुविंदर सिंह की मौत गोली लगने से होने का आरोप परिवार के लोगों ने लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत होने का हवाला देते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद शासन ने हेलीकाप्टर से पीजीआई की चार सदस्यीय डॉक्टरों की टीम बहराइच भेजी। देर रात किसान नेता राकेश टिकैत भी बहराइच पहुंच गए। किसान नेता के समझाने बुझाने के बाद परिवार के लोगों ने दोबारा पोस्टमार्टम करानेे पर सहमति जताई। रात 12 बजे के करीब मृतक किसान का शव पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। यहां खुद किसान नेता राकेश टिकैत भी मौजूद रहे। सुबह शव को साथ ले जाने के साथ ही गांव में हो रही अंत्येष्टि में भी टिकैत शामिल हुए। अंतिम संस्कार होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। पोस्टमार्टम होने के दौरान पूरा इलाका पुलिस छावनी बना रहा। पोस्टमार्टम हाउस के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed