फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मुआवजे का मरहम लगाने किसानों के घर पहुंचे डीएम

Wed, 06 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। लखीमपुर में घटित हिंसा में जनपद बहराइच की तहसील नानपारा अन्तर्गत ग्राम बंजारन टांडा निवासी दलजीत सिंह व ग्राम मोहरनिया निवासी गुरुविंदर सिंह की मौत हो जाने पर शासन ने मुआवजे की घोषणा की थी जिसका चेक लेकर डीएम पहुंचे। उन्होंने आश्रितों को चेक प्रदान किया। बंजारनटांडा गांव के किसान की पत्नी के अस्थि विसर्जन में जाने के कारण अभी एसडीएम नानपारा को चेक दे दिया गया है जो उनके आने पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक दलजीत सिंह की उत्तराधिकारी परमजीत कौर व मृतक गुरुविंदर सिंह के उत्तराधिकारी पिता सुखविंदर सिंह को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ जाकर 45-45 लाख रुपये के चेक प्रदान किए। मृतक दलजीत सिंह की उत्तराधिकारी परमजीत कौर को चेक की धनराशि प्रदान करने के लिए ग्राम बंजारन टांडा पहुंचने पर जानकारी हुई कि वह पति के अस्थि विसर्जन के लिए बाहर गई हैं। उनकी अनुपस्थिति में जिलाधिकारी ने मृतक के परिजनों व ग्रामवासियों की मौजूदगी में उप जिलाधिकारी नानपारा को इस निर्देश के साथ चेक सौंप दिया कि उनके वापस आने पर चेक उन्हें प्राप्त करा दिया जाए।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ग्राम मोहरनिया पहुंचकर मृतक गुरुविंदर सिंह के उत्तराधिकारी पिता सुखविंदर सिंह को 45 लाख की धनराशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार, नानपारा के रामआसरे वर्मा, खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा चंद्रशेखर सहित अन्य अधिकारी, मृतकों के परिजन व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed