{"_id":"615c8f298ebc3e9baf368b2d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko598786427","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्म पगड़ी पर तय की जाएगी किसान आंदोलन की अगली रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्म पगड़ी पर तय की जाएगी किसान आंदोलन की अगली रणनीति
विज्ञापन
05 बीएचआर 57 - मटेरा थाना क्षेत्र के मोहरनिया गांव में मृत किसान के शव को देखते हुए राकेश टिकैत।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेरा (बहराइच)। किसान नेता राकेश टिकैत मंगलवार की देर शाम मटेरा के मोहरनिया गांव पहुंचे। किसान परिवार से वार्ता करने के बाद टिकैत ने कहा कि किसान के रस्म पगड़ी पर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। बोले पंजाब में पोस्टमार्टम कराने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन यूपी सरकार ने ठुकरा दिया। एम्स में कराने का भी विचार था, मगर वहां केंद्रीय मंत्री दबाव बना सकते थे। इसलिए अब पीजीआई की पांच सदस्यीय टीम किसान के शव का पोस्टमार्टम करेगी। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पर तस्करी करने का भी आरोप लगाया।
किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत मंगलवार की देर शाम लखीमपुर के रास्ते बहराइच पहुंचे। वह सीधे मटेरा के मोहरनिया गांव पहुंचे। यहां मृतक किसान गुरविंदर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए संयुक्त मोर्चा की सहमति बन गई है। पीजीआई से पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम बहराइच पहुंच चुकी है। शव का पोस्टमार्टम यहीं पर होगा। पहले सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा गया था कि शव का पोस्टमार्टम पंजाब में कराया जाए, लेकिन यूपी सरकार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। टिकैत ने कहा कि किसान परिवार के द्वारा होने वाली अगली रस्म पगड़ी में किसान आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। बोले कि लखीमपुर हिंसा में सरकार को गिरफ्तारी जरूर करनी पड़ेगी। केंद्रीय मंत्री का बेटा बताएगा कि उसके गैंग में कौन-कौन शामिल थे।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर में उनके गांव के लोग बता रहे थे कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पहले डीजल की तस्करी करते थे। इसके अलावा खाद की तस्करी कर नेपाल को सप्लाई करते थे। राज्यमंत्री ने चंदन और खैर की लकड़ियों की भी तस्करी की।
विज्ञापन
तिकुनिया के बनवीरपुर गांव में उपद्रव में मृत हुए रमन कश्यप के बारे में राकेश टिकैत ने बताया कि मृतक पत्रकार नहीं था, बल्कि वह किसान था। इसकी जांच सरकार भी करा सकती है।