फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

डीएम-एसपी लेकर पहुंचे पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Tue, 05 Oct 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा(बहराइच)। लखीमपुर हिंसा में दलजीत सिंह की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने से परिवार नाराज था। परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही डीएम व एसपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृतक किसान के घर लेकर पहुंचे और परिजनों को सौंपी। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। लगभग तीन घंटे की गहमागहमी के बाद परिजनों ने नम आंखों से मृतक का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान लोगों का सैलाब उमड़ा रहा। सभी की आंखों से आंसू गिरते रहे। लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि आगे कभी ऐसा दिन न आए।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बंजारन टांड़ा गांव निवासी दलजीत सिंह लखीमपुर खीरी किसान आंदोलन में गए थे। वहां हुई हिंसा में दलजीत सिंह की मौत हो गई थी। रविवार देर शाम दलजीत का शव घर पहुंचा तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह करने की सहमति बनी, लेकिन मंगलवार दोपहर तक परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली जिससे आक्रोश पनप उठा। लोगों ने अंतिम संस्कार न करने की बात कही। इस बात की जानकारी मिलते ही डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी सुजाता सिंह पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर मृतक के गांव पहुंचीं और परिजनों को समझाते हुए रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट की जांच परिजनों ने अपने स्तर से कराई। लगभग आधे घंटे बाद अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। दलजीत के शव का अंतिम परिजनों ने किया। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन

मृतक किसान दलजीत सिंह का गांव छावनी में तब्दील रहा। किसान का शव आने के बाद लोगों का तांता लगा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की फोर्स तैनात रही। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार भी कमान संभाले रहे। आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक चली गहमागहमी शाम को अंतिम संस्कार के बाद शांत हो गई। मृतक किसान के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। हर किसी ने नम आंखों से विदाई दी। पत्नी व मां बार-बार बेहोश होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed