फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सिरफिरे युवक ने किया हमला, नौ पुलिसकर्मी घायल

Fri, 24 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
bahraich
24 बीएचआर 20 - बहराइच के हीरा सिंह मार्केट के पास गिरफ्तारी करने गई पुलिस पर हमले में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर के हीरा सिंह मार्केट के पास स्थित मेडिकल स्टोर संचालक पर हमले के बाद अन्य व्यापारी नाराज हो गए और घंटाघर-छावनी मार्ग जामकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित व्यापारियों को शांत कराया। व्यापारियों ने युवक की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद गिरफ्तारी करने गई पुलिस पर घर की छत से सिरफिरे युवक ने हमला कर दिया। हवाई फायरिंग करते हुए पथराव करने लगा। पथराव में दो दरोगा समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

एक दरोगा बेहोश हो गए जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामला बढ़ता देख दो थानों की फोर्स व पुलिस लाइन से पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। तीन घंटे हंगामे के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सिरफिरे युवक व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुरा मोहल्ला निवासी मनोज कुमार शर्मा का हीरा सिंह मार्केट के पास मेडिकल है। बुधवार को इसी मोहल्ले के मोहित शुक्ला उर्फ अमित दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि वह मेडिकल स्टोर संचालक से गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। फायरिंग भी की जिसमें व्यापारी जख्मी हो गया था। पुलिस ने मामला रफादफा करा दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को यही युवक फिर मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और गाली-गलौज व मारपीट की। विरोध करने पर मामला बढ़ गया। मेडिकल स्टोर संचालक पर हमले से व्यापारी आक्रोशित हो उठे और युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटाघर-छावनी मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना पर नगर कोतवाल की टीम पहुंची और उन्हें समझाकर मामले को शांत कराया। गुस्साए व्यापारियों ने सिरफिरे युवक की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी करने के लिए जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की तो दबंग युवक छत पर चढ़ गया और वहीं से पुलिसकर्मियों पर पथराव करने लगा। पुलिस कर्मियों में दहशत फैलाने के लिए युवक ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। हवाई फायरिंग व पथराव होते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग भागने लगे।
माहौल बिगड़ता देख तत्काल प्रभारी नगर कोतवाल श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने अपने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी विनय द्विवेदी और दरगाह शरीफ व देहात कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। सिरफिरे युवक के तांडव से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रुक-रुककर युवक पथराव करता रहा। तीन घंटे तक युवक ने जमकर हंगामा किया। काफी मशक्कत के बाद चारों ओर से घेराबंदी करते हुए तीन घंटे बाद युवक की गिरफ्तारी हो सकी। उसके दो साथी आशीष शुक्ला व उत्कर्ष शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है।
पथराव में दरोगा अफजाल, घंटाघर चौकी इंचार्ज अशोक जायसवाल, सिपाही बजरंगी राय, आशीष पाल, सूरज प्रकाश रावत, कुलदीप चौधरी, अजय यादव, सचिन व रोहित शर्मा घायल हो गए। दरोगा अफजाल बेहोश हो गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि व्यापारी मनोज शर्मा की तहरीर पर मारपीट व चौकी इंचार्ज अशोक जायसवाल की तहरीर पर गंभीर धाराओं में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
करीब 24 घंटे पहले मेडिकल स्टोर संचालक को आरोपी युवक ने फायरिंग कर घायल कर दिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर मामला रफादफा कर दिया था। उसके बाद ही यह मामला गर्मा गया। जिसमें पुलिस भी चोटहिल हो गई।

घंटाघर चौकी क्षेत्र में सिरफिरे युवक ने हंगामा किया था। पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। आरोपी युवक व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
- विनय द्विवेदी, सीओ सिटी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed