फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

ईएमटी व चालक ने एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

Mon, 20 Sep 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जबदी गांव निवासी एक गर्भवती महिला को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में असहनीय प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और चालक की ओर से वाहन में ही प्रसव कराया गया। जच्चा और बच्चा सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

चित्तौरा विकास खंड अंतर्गत जबदी गांव निवासी जबदी गांव निवासी जुबेला बेगम पत्नी बाबू अहमद गर्भवती थीं। सोमवार सुबह आठ बजे जुबेला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवार के लोगों ने 102 एंबुलेंस पर फोन किया। एंबुलेंस सूचना के 15 मिनट बाद गांव पहुंची। गर्भवती महिला को एंबुलेंस से महर्षि बालार्क जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर आशा संगिनी की मदद से इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दुर्गेश कुमार पाठक और चालक अमित सिंह द्वारा एंबुलेंस में ही प्रसव कराया गया। जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। ईएमटी दुर्गेश ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के बाद महिला को घर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed