{"_id":"61422c078ebc3eb779230cc3","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5957264168","type":"story","status":"publish","title_hn":"71.48 करोड़ से संवरेगी सड़कों की सूरत, सीएम ने दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71.48 करोड़ से संवरेगी सड़कों की सूरत, सीएम ने दी सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के तहत व जिला पंचायत से बनने वाली सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से किया। जिले में 71.48 करोड़ से सड़कों का निर्माण होना है। इन सड़कों के बनने से जनता की मुश्किलें कम होंगी। जलभराव और जर्जर सड़कों से गुजरने की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 बैच-1 के अन्तर्गत जनपद के 94 किलोमीटर लंबाई के 11 मार्गों का 67 करोड़ से निर्माण होगा। पीरियॉडिक रिनीवल बैच-1 के अन्तर्गत 113 किलोमीटर के 48 मार्गों का 1.87 करोड़ से निर्माण किया जाएगा। जबकि जिला पंचायत द्वारा हॉटमिक्स प्लांट से 2.61 करोड़ की लागत से ग्राम कुडवा-जयरामपुरवा सम्पर्क मार्ग के 225 मीटर लेपन कार्य होगा। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएमजीएसवाई की सड़कों का शिलान्यास और जिला पंचायत के काम का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी तथा बलहा की सरोज सोनकर, करणवीर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता एके वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वर्चुअल माध्यम से आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के बाद एनआईसी कक्ष में सांसद बहराइच ने जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायकों व अधिकारियों के साथ जिला पंचायत द्वारा हॉटमिक्स पद्धति से स्वीकृत लेपन कार्य का प्रतीकात्मक लोकार्पण किया।