फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बहादुर बिटिया : बालों की पिन चुभाकर अपहरणकर्ता के चंगुल से छूटी छात्रा

Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। घर से स्कूल जा रही छात्रा का रास्ते में अपहरण करने का प्रयास किया गया। अपहरणकर्ता ने छात्रा को अपने चंगुल में फंसाया तो छात्रा ने साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए बिना देर किए बालों में लगे पिन को निकालकर अपहरणकर्ता के हाथ में चुभा दिया जिससे अपहरणकर्ता के चंगुल से छात्रा छूटी और शोर मचा दिया। शोर मचाते ही अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्रा के साथ हुई घटना ने जिले में चलाई जा रही मिशन अपराजिता व सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टीलगंज तालाब स्थित प्राथमिक विद्यालय अकबरपुरा की कक्षा चार की छात्रा (काल्पनिक नाम) छाया सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे अपने घर से स्कूल जा रही थी। रास्ते में कांग्रेस भवन के पास एक अज्ञात अपहरणकर्ता ने उसे पकड़ लिया और उसे खींच कर अपने साथ ले जाने लगा जिस पर छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए अपने बालों की हेयर पिन निकाल कर उसकी कलाई में चुभा दी। कलाई में पिन चुभने से अपहरणकर्ता की पकड़ ढीली हो गई जिससे छात्रा चंगुल से छूटते ही शोर मचाने लगी। शोर सुनकर अपहरणकर्ता फरार हो गया। छात्रा की आवाज पर स्कूल के रसोइयां समेत बच्चे व स्थानीय लोग पहुंच गए। स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीलम ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर देने के 24 घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। नगर कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कक्षा चार की छात्रा के साथ हुई घटना से स्कूल की अन्य छात्राएं दहशतजदा हैं। उन्हें अब अकेले स्कूल आने में काफी डर लग रहा है। लोगों का कहना है कि अगर छात्रा ने बहादुरी न दिखाई होती तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन अपराजिता अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के लिए कई टीमें गठित हैं, लेकिन टीमें जमीन पर नहीं कागजों में है। एंटी रोमियो भी गायब है। अगर पुलिस जमीन पर काम करती तो शायद छात्रा के साथ अपहरणकर्ता यह दुस्साहस न कर पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed