फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

फिर पहुंचे आईजी, जताई नाराजगी, जल्द खुलासे के आदेश

Mon, 13 Sep 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
bahraich
फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर थाना क्षेत्र में 36 घंटे के अंदर मासूम समेत चार लोगों के शव मिलने से आईजी काफी नाराज दिखे। घटनास्थल का निरीक्षण करने आए आईजी ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द शवों की शिनाख्त कराकर घटना का खुलासा किया जाए। घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमें अलग से बनाई गई हैं जिसमें तीन टीमें जिले के बाहर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो मासूमों की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिए गए थे। इसके बाद रविवार दोपहर धान के खेत में महिला की सिर कटी लाश व गन्ने के खेत में मासूम बालिका का शव मिला था। महिला व बालिका की भी गला रेतकर हत्या कर फेंका गया था। घटना की सूचना पर रविवार देर शाम देवीपाटन मंडल के आईजी डॉ. राकेश सिंह दोबारा घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। 36 घंटे के अंदर चार हत्याओं को लेकर आईजी काफी नाराज दिखे। आईजी ने एसपी को निर्देश दिए कि घटना का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए। हर बिंदु पर जांच की जाए। ग्रामीणों का सहयोग लेकर उनसे अपील की जाए कि कोई भी जानकारी हो तो पुलिस को दें। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आईजी ने ग्रामीणों व बीट पुलिसकर्मियों से भी वार्ता की।
विज्ञापन

हत्या की ताबड़तोड़ घटनाओं के बाद पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है। सोमवार को पुलिस घटना स्थल के पास लगी झाड़ियों में भी तफ्तीश करती रही। पुलिस का मानना है कि कहीं भी कोई सुराग हाथ लग सकता है। ऐसे में हर जगह बारीकी से देखा जा रहा है। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दूसरे दिन भी घटना स्थल का दौरा कर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र में घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं जिसमें एसओजी व सर्विलांस की टीम भी शामिल है। तीन टीमों को जिले से बाहर भेजा गया है। दो टीमें व थानों की गठित टीमें जिले में अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- डॉ. राकेश सिंह, आईजी, देवीपाटन मंडल, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed