फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

खेत में मिले गोवंश के अवशेष, लोगों में गुस्सा

Tue, 07 Sep 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
bahraich
चरदा(बहराइच)। भैंसेया गांव में एक ग्रामीण के खेत में गोवंश के अवशेष बरामद हुए। गोवंश बरामद होने की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर बजरंगदल के कार्यकर्ता, सीओ नानपारा व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के भैसैयां गांव निवासी टिंकू तिवारी के खेत में मंगलवार को गोवंश के अवशेष दिखाई पड़े।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान बजरंगदल के अध्यक्ष संदीप सोनकर, खंड अध्यक्ष शिवम वर्मा, उपखंड अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी, बाबू तिवारी व ओम प्रकाश तिवारी भी पहुंच गए। जानकारी पर सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव व रुपईडीहा थानाध्यक्ष अभय सिंह भी मौके पर पहुंचे और अवशेषों को कब्जे लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed