{"_id":"6133ae708ebc3eb6cd3021c8","slug":"bahraich-bahraich-news-lko594078864","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पीछे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के पीछे मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। थाने के पीछे स्थित खंडहर में एक युवक का संदिग्ध हालात में शनिवार सुबह शव मिला है। थाने के पीछे शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित होने लगे। मृतक की जेब से अंडा भी बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फखपुर थाना क्षेत्र के खालिदपुर गांव निवासी इशरार पुत्र सादिक का शव थाने के पीछे स्थित खंडहर के एक मकान में शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में मिला। शव देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। शव देखने के बाद हर कोई तरह-तरह का कयास लगाने लगा। घटना की सूचना ग्राम प्रधान हासिर खां ने पुलिस को दी। सूचना पर फखरपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के जेब से अंडा बरामद हुआ है। प्रथम दृष्ट्या महसूस हो रहा है कि पेड़ पर बने घोंसले से अंडा उतारने के लिए युवक चढ़ा रहा होगा। गिरने के बाद उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।