फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बाढ़ की विभीषिका से बड़ी आबादी को बचाने में सफल रही सरकार

Fri, 03 Sep 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
bahraich
03 बीएचआर 29 - बहराइच के राजीचौराहा में बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा के दौरान बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान? - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जनपद के दौरे पर पहुंचे। सीएम ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। राजी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री के तहत खाद्यान्न किट व डेमो चेक का वितरण भी किया। बाढ़ से बचाव के लिए चल रहे निर्माण कार्यों से सीएम संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल से छोड़े जाने वाले पानी के कारण तराई के जिलों में प्रतिवर्ष बाढ़ की दुश्वारियां लोगों को उठानी पड़ती हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में इस बार जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पहले से बचाव कार्य किए गए जिससे बड़ी आबादी को बाढ़ की विभीषिका से बचाने में सरकार सफल रही है। सीएम ने कहा कि वर्तमान समय की आपदा में बचाव के लिए आज ही निर्देश जारी किए गए हैं कि हर जिले में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को नोडल बनाकर भेजा जाए। वह चार से पांच दिनों तक जिले में कैंप कर रोगों से बचाव की तैयारियों को तेजी देंगे। सीएम ने 11 बाढ़ पीड़ितों को अपने हाथों से खाद्यान्न किट, छह कटान पीड़ितों को गृह अनुदान का डेमो चेक व खाद्यान्न किट और दो लाभार्थियों को आवास की चाभी का वितरण किया। इस मौके पर महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, बलहा विधायक सरोज सोनकर, नानपारा विधायक माधुरी वर्मा, प्रभारी डीएम कविता मीना, एसपी सुजाता सिंह, परियोजना निदेशक अनिल सिंह, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed