फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

साढ़े पांच किलो चरस के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 02 Sep 2021 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
bahraich
मटेरा (बहराइच)। चरस की तस्करी करने जा रहे तीन तस्करों को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से चरस की खेप बरामद हुई है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मटेरा थानाध्यक्ष आरपी यादव अपने हमराही एसआई राजेश दूबे, सिपाही विनोद सिंह, बृजभूषण सिंह, राकेश सिह व शमशाद के साथ जोकहा सलारपुर मोड़ बरसाती नाला के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान श्रावस्ती की ओर से एक ही बाइक पर तीन युवक सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस की चेकिंग देख बाइक सवार गाड़ी को वापस मोड़कर भागने लगे। इस पर थानाध्यक्ष ने चारों ओर से घेराबंदी करते हुए बाइक सवारों को दौड़ाकर पकड़ा और हिरासत में लेते हुए तलाशी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के पास से तीन पैकेट में साढ़े पांच किलो चरस, तीन मोबाइल व एक हजार रूपये नगदी बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों की पहचान श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के खसहापुरवा निवासी राजू खां, देवरनिया गांव निवासी हारुन खां व गिरंट बाजार निवासी पप्पू के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों तस्कर चरस की तस्करी करने के लिए जा रहे थे। तीनों के पास से बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ 75 लाख रूपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed