फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

थानों में महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई को दी जाए प्राथमिकता

Wed, 01 Sep 2021 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित महिला जन सुनवाई दिवस के अवसर पर आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने सुनवाई की। जिसमें सभी थानों पर महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिखा यादव की उपस्थिति में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई की। आयोग की सदस्य ने पार्वती, सलमा बेगम, नाजमा, पूनम, ईदा बेगम, फुलकुंवारा, तारादेवी, जैता, हेमलता, ऊषा देवी, सुघरी, सुंदरी, मीना देवी व नुजहत खॉन के प्रकरणों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी थानों पर महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई प्राथमिकता पर की जाए, जिससे उन्हें त्वरित गति से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और महिला उत्पीड़न का मामला संज्ञान में आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। महिला जनसुनवाई दिवस के बाद महिला आयोग व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाए जाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिसमें कोविड-19 माहमारी से पीड़ित परिवारों एवं अन्य पात्र परिवारों की महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने, कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी के साथ-साथ पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान की गई। इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने महिला कल्याण विभाग द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में संचालित वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष मंजू पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र एवं वन स्टाप सेन्टर की टीम की सदस्य भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed