फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

हाथियों के झुंड ने किसानों की 25 बीघा फसल की बर्बाद

Tue, 31 Aug 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
bahraich
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के निद्धीपुरवा गांव में हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों के दल ने किसानों की धान की फसल को तहस-नहस कर दिया। ग्रामीणों के पीपा बजाने पर हाथी जंगल की ओर गए। 25 बीघा धान की फसल बर्बाद हुई है। किसानों ने रेंज कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे गांवों में बाघ और तेंदुए के हमले के साथ हाथियों की आमद बढ़ गई है। हाथियों का दल अब दूसरे क्षेत्र की ओर भ्रमण कर रहा है। दो दिन पूर्व मोतीपुर रेंज के खड़िया में हाथियों ने फसल रौंदी थी। वहीं सोमवार रात को हाथियों का दल ककरहा रेंज के निद्धीपुरवा गांव पहुंच गया। हाथियों के झुंड ने किसानों के खेत में जमकर उत्पात मचाया। गांव निवासी किसान अरविंद जायसवाल, लकीचंद राजभर, अरविंद जायसवाल, डमरू, भोला मल्लाह, सुशील जायसवाल, मनोज, रंगीले राजभर और हेमतचंद्र की 25 बीघा धान की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों ने पीपा बजाते हुए गोला दगाया। इस पर हाथियों का झुंड जंगल की ओर गया। किसानों ने हाथियों के आने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। किसानों ने नुकसान की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed