फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

महिला ने तेंदुए से पांच मिनट संघर्ष कर बचाई अपनी जान

Tue, 31 Aug 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बिछिया (बहराइच)। ढकिया कैलाशनगर गांव निवासी एक महिला नित्य क्रिया के लिए खेत को गई थी। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने जान बचाने के लिए लगभग पांच मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया। काफी मशक्कत के बाद तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर गया। पीएचसी से महिला को सीएचसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा ढकिया कैलाशनगर निवासी निमुला देवी (44) पत्नी संतू प्रसाद मंगलवार सुबह छह बजे नित्यक्रिया के लिए जा रही थी। घर से महिला 100 मीटर की दूरी पर पहुंची। तभी तेंदुआ का एक जोड़ा आ गया। तेंदुए को देख महिला ने भागने का प्रयास किया, लेकिन तब तक एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला तेंदुए से बचाव करते हुए संघर्ष करने लगी। महिला खेत के बाड़ में फंस गई। इस पर तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल की ओर चला गया। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े। सभी ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर महिला को मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया है। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार, वन रक्षक अब्दुल सलाम समेत अन्य ने मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में तेंदुए के हमले में घायल महिला को पहुंचाया गया। यहां पर महिला को सीएचसी रेफर कर दिया गया। परिवार के लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया। लगभग पांच घंटे तक इंतजार के बाद पहुंची एंबुलेंस से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed