फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अयोध्या में भूमि पूजन के बाद गायब हो गईं ईंटें

Tue, 31 Aug 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। भाजपा की इच्छा अयोध्या में मंदिर बनाने की है ही नहीं। ये पिछले साल कह रहे थे कि हमने भूमि पूजन किया है। वहां कोई भूमि पूजन नहीं हुआ। वहां पांच ईंटें रख कर ईंट पूजन किया र्था। इंट पूजन के बाद ईट भी हटा दी गईं। ईंटें सरयू नदी में डाल दी गईं। वाराणसी में इससे भी बुरा हाल है। वहां के लंका थाने में बोरे में भरकर शिवलिंग रखे गए हैं। यह काम है भाजपा का। ये गंभीर आरोप बहराइच दौरे पर आए बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने लगाए।
विज्ञापन

शहर के टिकोरा मोड़ के पास स्थित एक हाल में बहुजन समाज पार्टी की ओर से सोमवार को प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान, सुरक्षा व तरक्की को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र रहे। उन्होंने भाजपा व सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा अपमान ब्राह्मण समाज का हुआ है। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई से अयोध्या से पार्टी की ओर से गोष्ठी की शुरुआत की गई। इसके माध्यम से भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा जनता के सामने लाकर मुखौटा उतारकर फेंकना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात किसी से छिपे नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। महिला व बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं। कहीं महिलाओं का चीर हरण तो कहीं झोपड़ी पर बुलडोजर चलवाया जा रहा है। भाजपा धर्म व समाज के नाम पर वोट लेती है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या को हम समझ रहे थे सोने की नगरी दिख रही होगी जहां हजारों करोड़ रुपया लग गया, लेकिन अयोध्या में जाकर देखने को मिला कि वहां हालात बदतर हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी में मैं जब मंदिर गया और दर्शन किए तो अफसोस हुआ। वहां मंदिरों से इन्होंने प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों को हटा कर सैकड़ों मंदिरों को तोड़ दिया और शिवलिंग को नदी में बहा दिया। कुछ शिवलिंग लंका थाने में बोरे में भरकर रख दिए। सतीश ने कहा कि 2022 में बसपा ब्राह्मण समाज से कंधे से कंधा मिलाकर सरकार बनाएगी और सबको न्याय दिलाएगी। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दूबे, पूर्व एमएलसी डॉ. ओपी त्रिपाठी, एमएलसी दिनेश चंद्रा, जिलाध्यक्ष अजय गौतम व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed