फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पूर्व मंत्री का फर्जी पैड लगाकर तीन अधिकारियों ने सीएम को भेजी तबादले की सिफारिश

Tue, 31 Aug 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के फर्जी लेटर पैड पर बलिया व आजमगढ़ में जल निगम में तैनात तीन अधिकारियों ने तबादले की सिफारिश जल प्रबंधक व मुख्यमंत्री से कर दी। यह तब हुआ जब अब वह सरकार में मंत्री के पद पर है ही नहीं। शासन में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री का लेटर पैड देखकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जांच में फर्जी पाया गया तो पूर्व मंत्री की निजी सचिव ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ देहात कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले की सदर विधानसभा से भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री रह चुकी हैं। सदर विधायक को बीते दिनों जानकारी मिली कि जनपद बलिया के जल निगम में तैनात सहायक अभियंता सिविल अभिषेक वर्मा व मनोज कुमार सिंह कुशवाहा द्वारा अपने तबादले लखनऊ व देवरिया किए जाने के लिए और आजमगढ़ में तैनात सहायक अभियंता सिविल अनुभव कुमार गुप्ता ने अपना स्थानांतरण आजमगढ़ से बलिया किए जाने के लिए पूर्व मंत्री का फर्जी पैड बनवाकर फर्जी हस्ताक्षर के साथ उस पर तबादले की सिफारिश मुख्यमंत्री, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम व अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर की।
विज्ञापन

पत्र मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वर्तमान समय में सदर सीट से विधायक ही हैं। फर्जी लेटर पैड पर तबादले की सिफारिश की जानकारी मिलने पर पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल की निजी सचिव स्मिता मौर्य ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। देहात कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि तीनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed