फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

37 गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी, लोगों की बढ़ीं मुसीबतें

Sat, 28 Aug 2021 09:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
bahraich
28 बीएचआर 39 - महसी तहसील क्षेत्र में बाढ़ के पानी के बीच से होकर निकलते ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। बैराजों से छोड़े गए पानी का असर महसी और कैसरगंज तहसील में दिखने लगा है। तहसील के 37 गांव में बाढ़ का पानी भर गया है। बाढ़ पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए उपजिलाधिकारी की अगुवाई में टीम लगी हुई है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर बाढ़ स बाहर निकल रहे हैं। राजस्वकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, कैसरगंज में एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में बारिश नहीं हो रही है। लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर जमकर बारिश हो रही है। इससे महसी, कैसरगंज और मोतीपुर तहसील के कई गांवों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। कैसरगंज में स्थित एल्गिन ब्रिज का जलस्तर खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। महसी और कैसरगंज के 37 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश करने के साथ संपर्क मार्गों पर भी चलने लगा है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीण पानी के बीच से होकर गंतव्य की ओर निकल रहे हैं। वहीं कुछ ग्रामीण अपने निजी साधन से बाहर निकलने की कार्रवाई कर रहे हैं। गांवों में बाढ़ का पानी भरने की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी महसी एसएन त्रिपाठी व एनडीआरएफ की टीम क्षेत्र में पहुंची। टीम द्वारा गांव में फंसे बाढ़ पीड़ितों को बाहर निकाला जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि राजस्वकर्मियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी राजस्वकर्मी अलर्ट पर हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शनिवार को पुन: तीन बैराज से 4.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी भी 24 घंटे में नदियों में पहुंच जाएगा। इससे जलस्तर अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन

विकास खंड शिवपुर के प्राथमिक विद्यालय टिकानपुरवा में भी बाढ़ का पानी भर गया है। अगर जल्द ही पानी कम नहीं हुआ, तो यहां पर शिक्षण कार्य शुरु हो पाना संभव नहीं होगा। एक सितंबर से स्कूल खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महसी तहसील के दरियापुर कला, दरियापुर खुर्द, लोनियनपुरवा, चुरलिया, बहोरिकापुर, तूलापुर, नौबस्ता नईबस्ती, सिलौटा, नगेसरपुरवा, अहिरनपुरवा, गयाप्रसादपुरवा, छत्तरपुरवा, जोगलापुरवा, पंडितपुरवा, अहिरनपुरवा, गोलागंज नईबस्ती, चमरही, रामदहिनपुरवा, चुरईपुरवा, फत्तेपुरवा, बसावनबेली, गौरिया, खरखट्टनपुर, लोधनपुरवा, महंतपुरवा, मांझा, नयापुरवा, रामदासपुरवा, भौंरी, घुरेहरीपुरवा आदि शामिल हैं।
बिसवां में वर्तमान जलस्तर- 112.17 मीटर
खतरे का निशान- 113.05 मीटर (12 सेमी. नीचे)
कैसरंज में एल्गिन ब्रिज पर नदी का वर्तमान जलस्तर- 106.36 सेमी.
खतरे का निशान- 106.07 सेंटीमीटर (29 सेमी. ऊपर पहुंची नदी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed