फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दो साल से नाबालिग बेटी के साथ पिता कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 25 Aug 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दो साल से हैवान बना पिता अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बेटी के साथ पिता द्वारा की जा रही हैवानियत के बारे में मां को जानकारी हुई तो वह बेटी को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बेटी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता अपनी ही नाबालिग बेटी को पिछले दो सालों से डरा-धमका कर हवस का शिकार बना रहा था। लोकलाज व डर के कारण बेटी अपने पिता की हैवानियत को सहती रही। दो साल से पिता द्वारा की जा रही हैवानियत की जानकारी बुधवार को उसकी मां को हुई। सच जानकर मां अचंभित रह गई और चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी। होश आने पर खुद आप को संभालते हुए बेटी के साथ मां सुजौली थाने पहुंची और अपने ही पति के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। सुजौली थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed