{"_id":"612678648ebc3e79bc3b7ecf","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5927134123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक पर बना फव्वारा अराजक तत्वों ने तोड़ा, नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक पर बना फव्वारा अराजक तत्वों ने तोड़ा, नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। डीएम तिराहे पर स्थित भगवान परशुराम चौक का फव्वारा किसी अराजक तत्व ने रात में तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने नाराजगी जतायी। सभी ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है।
कोतवाली नगर अंतर्गत डीएम तिराहे पर बीते वर्ष भगवान परशुराम चौक का निर्माण कराया गया था। साथ ही चौक को स्थापित कर फव्वारा लगाया गया था। मंगलवार देर रात को अराजक तत्वों ने परशुराम चौक पर लगे फव्वारे को तोड़ दिया। इसकी जानकारी सुबह हुई तो ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला व जिला महामंत्री अरुण कुमार मिश्रा समेत अन्य ब्राह्मण समाज के लोग चौक पहुंच गए। जिलाध्यक्ष व महामंत्री ने संयुक्त रुप से कोतवाली में तहरीर दी है। महामंत्री ने बताया कि इससे पूर्व भी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड़ की थी। जिसकी तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। संगठन के पदाधिकारियों ने केस दर्ज कर अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर जाकर जायजा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।