{"_id":"6123d8fc8ebc3e79ea2d96c7","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5924404120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर विद्युत आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर विद्युत आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दिक्कत फीडर के बेसवार मेें छिपकली घुसने से हुई। अधिकारियों व कर्मचारियों ने रातभर कड़ी मशक्कत के बाद खराबी को दुरुस्त कराकर सुबह आपूर्ति शुरू कराई।
रक्षाबंधन पर बीते रविवार को शहर के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति अचानक दोपहर को ठप हो गई। लोगों ने समझा कि ट्रिपिंग के चलते आपूर्ति ठप हुई है, लेकिन जब देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से संपर्क करना शुरू किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अधिकारियों से संपर्क करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन सभी का मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा। उपभोक्ता देर रात तक जानकारी के अभाव मेें भटकते रहे। अचानक ठप हुई विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ताओं को रक्षाबंधन पर बिजली-पानी को लेकर परेशान होना पड़ा। खराबी स्थानीय फीडर के बेसवार मेें छिपकली घुस जाने से हुई थी। बेसवार मेें खराबी की सूचना मिलने पर एक्सईएन, एसडीओ, जेई व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और फीडर को दुरुस्त कराने मेें जुट गए।
रातभर कड़ी मशक्कत के बाद सुबह अधिकारियों व कर्मचारियों ने खराबी को दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरू कराई। बाधित विद्युत व्यवस्था से शहर की आधी आबादी प्रभावित रही। हालांकि, सुबह आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मामले मेें एसडीओ अजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि फीडर के बेसवार मेें छिपकली घुस जाने से समस्या पैैदा हुई थी। उन्होंने बताया कि रातभर एक्सईएन मुकेश बाबू व अन्य विभागीय अधिकारियों की देखरेख मेें कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद व्यवस्था दुरुस्त कराई। सुबह व्यवस्था पटरी पर लौट आई।