फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मुख्यमंत्री के आने की सूचना से प्रशासन की सांस फूली

Sat, 21 Aug 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहराइच दौरे की सूचना रात दो बजे के करीब जिला प्रशासन को मिली थी। रात से ही अधिकारी तैयारियों में जुट गए। सुबह से भागदौड़ मची रही। अचानक दोपहर में कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को बहराइच जनपद के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा करने और जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करने की सूचना रात दो बजे के करीब प्रशासन को मिली थी। रात से ही सूचना मिलने के बाद तैयारियों में अधिकारी जुट गए। सुबह उनके मिनट टू मिनट का कार्यक्रम आने का इंतजार था। इसी के साथ पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट और विकास भवन में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी सुजाता सिंह समेत सभी अधिकारी इंतजार कर रहे थे। दोपहर में अचानक उनका दौरा निरस्त होने की सूचना मिली। जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। नगर मजिस्ट्रेट अनिल सिंह ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम की सूचना मिली थी। अचानक कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed