फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कोतवाली के सामने दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Sat, 21 Aug 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। नगर कोतवाली के गेट के ठीक सामने स्थित दो दुकानों का शनिवार की रात ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के माल व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली के सामने हुई चोरी की पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। घटना की सूचना पर नगर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया। चोरी की घटना ने एक बार फिर से पुलिस के गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली के सामने हुई चोरी की घटना पर एसपी काफी नाराज हुईं। एसपी ने कोतवाल को जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के गेट के ठीक सामने हिमांशु कंसल की दुकान दुर्गा मशीनरी स्टोर के नाम से स्थित है। उनके भाई आशीष कंसल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हैं। वह रोजाना की तरह शुक्रवार की रात भी दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखे लगभग 60 हजार रूपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली के लगभग दो सौ मीटर दूरी पर संदीप वर्मा की वर्मा ट्रेडर्स की दुकान स्थित है। यहां पर भी चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे एक लाख 70 हजार रूपये नगद व ढाई लाख रूपये का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। पूरी रात चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम देते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

जानकारी में आया कि ट्रक सवार दो लोग दुकान के सामने देखे गए। संभावना है कि इसी ट्रक से चोरी का सामान लादकर ले जाया गया है। शनिवार की सुबह दुकान पर पहुंचने पर दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, जिला उपाध्यक्ष राहुल राय आदि भी पहुंच गए। दुकानदारों की सूचना पर नगर कोतवाल हर्षवर्धन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया। कोतवाली नगर के सामने हुई चोरी की जानकारी पर एसपी सुजाता सिंह काफी नाराज हुई। एसपी ने नगर कोतवाल पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौंडी। थाना क्षेत्र के डोकरी गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में लगे पंखे, खेल के सामान, मेजपोश, 12 चटाई व नौ कुर्सियां उठा ले गए। शनिवार की सुबह प्रधानाध्यापिका नाजुक जहां जब विद्यालय पहुंची तो चोरी के घटना की जानकारी हुई। बौंडी थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed