फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नारी की करते हैं पूजा तो बेटी को कोख में न मारें

Sat, 21 Aug 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
21 बीएचआर 15 - बहराइच के विकास भवन में शनिवार को आयोजित मिशन शक्ति फेस 3 के शुभारंभ कार्यक्रम में महिल? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। विकास भवन सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री व सहकारिता मंत्री रहे। कार्यक्रम में नारियों की सुरक्षा व बालिकाओं के जन्म पर जागरूक किया गया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य नारी शक्ति का सम्मान हुआ।
विज्ञापन

सशक्त नारी सशक्त प्रदेश के उद्देश्य से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जल शक्ति विभाग के मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह व सहकारिता मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा रहे। दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री ने कहा कि हमारे देश में नारियों की पूजा होती है। हम नारी को देवी मानते हैं। लेकिन आधुनिकता के युग में लोग बेटियों को कोख में ही मार देते हैं, यह गलत है। सभी बेटियों को जन्म लेने दें। आज बेटियां भी अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री ने बहराइच की बेटी सिंहनी को महज आठ पेशी में न्याय मिलने पर कहा कि महिला अपराधों पर कानून ने यह निर्णय देकर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि हम सभी को भेदभाव मिटाकर बेटियों को आगे बढ़ाने पर बल देना चाहिए। आज बालिकाएं ओलंपिक, क्रिकेट, आईएएस की परीक्षा में टॉप कर रही हैं। सांसद अक्षयवरलाल गोंड, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, सरोज सोनकर, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने प्रथम व द्वितीय चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, महसी ब्लॉक प्रमुख कृष्णा देवी, शिक्षिकाओं के साथ ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र, राखी व मास्क देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहलवा ग्राम प्रधान रूना निषाद, रबिया, संध्या देवी, आशा देवी, गंगोत्री टंडन, रामादेवी, सीमा सिंह, सबीना अहमद, सलामुन्निशा, मालती, नीलम वर्मा, रीता पाल, मोनिका, स्वाती रावत, श्वेता गुप्ता, सफाईकर्मी जमुना देवी, नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा, लेखपाल अर्चना सिंह, ज्योति विश्वकर्मा, प्रीती मिश्रा व हेमलता को सम्मान मिला। जबकि महिला कल्याण शाखा की शीला यादव, उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह, महिला कल्याण केंद्र की आरक्षी गीता वर्मा, ऋचा सरोज, सुनीता, शिल्पा देवी, शिवानी त्रिपाठी, नीरज यादव, शवी भट्ट, नीलम कनौजिया, चिकित्सालय की डॉ. ऋचा यादव, चित्तौरा की डॉ. ममता बसंत, साधना चतुर्वेदी, लक्ष्मी देवी, चित्रा गौतम, प्रमिला, ममता, रुचि सिंह, रिजवाना रईस, शिखा पाल, सोनी जायसवाल, सरस्वती शुक्ला, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से गीता देवी, मंजू देवी, ममता, रेखा मौर्या, तन्नू सिंह, ललिता मिश्रा, अरुणपति, गुड़िया, बिट्टू, आरती, सोनिया द्विवेदी, संजीदा, राधा, बसंती, पूनम, फरजाना, दीपा श्रीवास्तव, सुल्ताना को सम्मान मिला। वहीं बाल विकास विभाग से दीपा गुप्ता, ऐश्वर्या मिश्रा, सुषा, रीता यादव, टिंकू जायसवाल, अनीता वर्मा, किरन रस्तोगी, अनुपम श्रीवास्तव, रिंकू जायसवाल, पूनम वर्मा, ममता तिवारी, शिवकुमारी सिंह को सम्मान मिला।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका कांति सिंह, रश्मि प्रभाकर, हिमानी पोरवाल, आंचल श्रीवास्तव, प्रतिज्ञा त्रिपाठी, प्रीती शर्मा, पूजा सिंह, ज्योति, मधुलिका चौधरी, शालू सिंह, ज्योति रानी, दीपा द्विवेदी, वंदना नेगी के साथ खिलाड़ी श्रृंखला यादव, ऐश्वर्या पाठक, अंशिका गुप्ता, आयुषी गुप्ता, विदुषी जायसवाल, आराध्या त्रिपाठी, रजनी कश्यप, दिव्या मिश्रा, अजिता यादव, अदिति श्रीवास्तव, नित्या पाठक व ईलमान शेख सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed