{"_id":"611fe3c48ebc3e79ce55abeb","slug":"bahraich-bahraich-news-lko59212656","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूब रहे दो युवकों के लिए देवदूत बनी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूब रहे दो युवकों के लिए देवदूत बनी महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मवेशी चराने के दौरान सरयू नदी में डूब रहे दो युवकों के लिए एक महिला देवदूत बनकर सामने आई और अपनी जान की परवाह किए बगैर उसने शोर मचाते हुए नदी में छलांग लगा दी। डूब रहे युवकों की जान बचाने के लिए महिला ने पूरा जोर लगा दिया। उसने अपनी साड़ी की मदद से एक युवक को खींचकर निकाल लिया। दूसरे युवक को गांव के ही एक ग्रामीण ने तैरकर बाहर निकाल लिया। दोनों युवकों का इलाज निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत में सुधार है।
हरदी थाना क्षेत्र निवासी भानु प्रताप बाजपेयी पुत्र तीरथ राम बाजपेयी व प्रेम नारायण पुत्र गुरुदीन कोटिया गांव में सरयू नदी के किनारे मवेशी चराने गए थे। मवेशी चराने के दौरान दोनों नदी में उतरे और गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगे। तभी नदी की ओर से गांव की महिला महिला सुघरा सिंह कोटे का राशन लेने के लिए जा रही थी और उसकी नजर डूब रहे युवकों पर पड़ी। महिला ने बिना देर किए शोर मचाते हुए नदी में छलांग लगा दी और तैरते हुए डूब रहे युवक भानु प्रताप के पास पहुंच गई। अपनी साड़ी उसकी तरफ फेंक दी जिसके सहारे युवक को बाहर खींच लिया। दूसरे युवक को गांव के ही एक ग्रामीण नन्हे सोनकर ने तैरकर डूबने से बचा लिया और बाहर निकाला। दोनों युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत में सुधार है। वहीं, गांव में महिला की बहादुरी की सराहना की जा रही है।