फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

महंगे शौक पूरे करने के लिए करता था चेन स्नेचिंग, पांच गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। महंगे शौक पूरे करने के लिए चेन स्नेचिंग करने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए चैन स्नेचर की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले चार सराफा व्यवसायियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी सिराज अहमद पुत्र शहादत चेन स्नेचिंग करने का काम पिछले काफी दिनों से कर रहा था। पिछले दो दिन के अंदर दो घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी थी। बढ़ती चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुजाता सिंह ने नानपारा कोतवाल संजय सिंह को गिरफ्तारी कर खुलासा करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर कोतवाल ने मुखबिर का जाल बिछाया। मुखबिर से सूचना मिली कि बरातीलाल की बाग के पास वह मौजूद है। कोतवाल ने तत्काल कस्बा चौकी इंचार्ज अनुराग प्रताप सिंह, गुरगुट्टा चौकी इंचार्ज शशि कुमार राणा व एसआई रवि कुमार यादव को दलबल के साथ मौके पर भेजा। टीम ने चारों ओर से घेराबंदी करते हुए युवक को दबोच लिया और कोतवाली लेकर आई। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वह घटनाओं को अंजाम देने के बाद सामान को क्षेत्र के प्रिंस सोनी, विनीत सोनी, अनुराग सोनी व कृष्णगोपाल सोनी के दुकान पर आधे दामों में बेच देता था।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि चारों आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया और पूछताछ की गई तो सभी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। सोने की चैन व कान का बाला भी बरामद हुआ। पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी युवक महंगे मोबाइल चलाने का काफी शौकीन है। वह शौक को पूरा करने के लिए घटनाओं को अंजाम देता था। हाल में ही उसने दो महंगे मोबाइल भी खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सिराज अहमद चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने के लिए अधिक उम्र की महिलाओं को निशाना बनाता था। वह घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो जाता था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
- संजय सिंह, कोतवाल, नानपारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed