{"_id":"611fe2598ebc3e79d76179bd","slug":"bahraich-bahraich-news-lko592124076","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.45 करोड़ की स्मैक बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.45 करोड़ की स्मैक बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने स्मैक की तस्करी करने जा रहे तीन तस्करों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। भारी मात्रा में नेपाली करेंसी व भारतीय मुद्रा भी मिली है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा सीमा पर थानाध्यक्ष अभय सिंह व एसएसबी के एएसआई दीप सिंह भाटी दलबल के साथ गश्त कर रहे थे गश्त के दौरान रूपईडीहा-नेपालगंज मार्ग पर स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास तीन संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई पड़े। टीम को संदेह हुआ तो तीनों को रुकने का इशारा किया। टीम के इशारे पर रूने के बजाय तीनों भागने लगे। इस पर टीम ने घेराबंदी करते हुए तीनों को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान तीनों के पास से 241 ग्राम स्मैक और तीन मोबाइल बरामद हुआ। इनके पास से 69 हजार रुपये नेपाली करेंसी और 5.5 हजार रुपये भारतीय मुद्रा भी बरामद हुई है। पूछताछ में तीनों की पहचान घासीयारन मोहल्ला निवासी जुनेद उर्फ मंजन, सेबू व रनबीर सोनी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो करोड़ 45 लाख रुपये आंकी गई है।