{"_id":"611e92fc8ebc3e79ee4ea816","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5919848135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की लापरवाही से बढ़ा विवाद, संघर्ष में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की लापरवाही से बढ़ा विवाद, संघर्ष में तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी (बहराइच)। धर्मापुर गांव में पुलिस की लापरवाही से जमीनी विवाद खूनी संघर्ष मे बदल गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। घंटों हंगामा चलता रहा। दोनों पक्षों में हुए विवाद में तीन लोगों को चोटें आई हैं। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया। अगर यही पुलिस दो दिन पहले हुए विवाद को गंभीरता से ले लेती तो शायद खूनी संघर्ष नहीं होता।
बौंडी थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी अनुराग सिंह व सत्येंद्र प्रताप सिंह के बीच आबादी की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले आबादी की जमीन पर निर्माण कराते समय दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे और पुलिस के सामने जमकर मारपीट हुई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाय समझाकर चली आई थी। बृहस्पतिवार की सुबह अनुराग सिंह शौच के लिए गए थे। आरोप है कि वापस लौटते समय नहर पुल के पास विपक्षी मौजूद थे और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और भाग कर किसी तरह जान बचाई। वहीं, दूसरे पक्ष के सत्येंद्र प्रताप सिंह ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। विवाद में तीन लोगों को चोटें आई हैं। अनुराग सिंह व सत्येंद्र सिंह को गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बौंडी थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामला राजस्व से जुड़ा होने के कारण लेखपाल को सूचना दी गई है। लेखपाल के आने के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।