फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पेड़ पर चढ़ गया अजगर, वनकर्मियों ने पकड़ा

Thu, 19 Aug 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के गोपिया निवासी एक ग्रामीण के बाग में पेड़ पर अजगर चढ़ गया। किसानों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वनकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत गोपिया गांव निवासी किसान खेत में काम कर रहे थे। गांव निवासी इंद्रेश मौर्या ने बताया कि बाग में पेड़ पर एक अजगर चढ़ गया। इसके बाद वह फुफकारने लगा। फुफकार की आवाज सुनकर किसानों की नजर पेड़ पर गई तो अजगर ऊपर चढ़ा बैठा मिला। इस पर सभी ने रेंज कार्यालय पर सूचना दी। मोतीपुर के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। वनकर्मियों ने पेड़ पर चढ़े अजगर को पकड़ा। इसके बाद उसे जाल में बंद कर घने जंगल में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अजगर 10 फीट लंबा था। उसका वजन 15 किलो के आसपास था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed