फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत, दो घायल

Wed, 18 Aug 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच/फखरपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मासूूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के गांधीला गांव निवासी सात वर्षीय मतीउल्ला पुत्र मसीउल्ला सड़क पार कर रहा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक को हिरासत में लेकर मृतक परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा गांव निवासी शाहरुख खान पुत्र जमील खान, अब्दुल रहीम खान पुत्र नजीर खान व आमिर खान पुत्र नूरे खान एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से फखरपुर गए थे। काम निपटा कर वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप के निकट लखनऊ की ओर से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दिया। जिससे तीनों बाइक सवार गिर गए। जिसमें शारूख की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर फखरपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed