फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गरीबों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निकली है जन आशीर्वाद यात्रा

Wed, 18 Aug 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को लखीमपुर से होते हुए बहराइच पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की अगुवाई में पहुंची यात्रा जिले से होते हुए गोंडा के लिए रवाना हो गई। यात्रा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र की अगुवाई में जन आशीर्वाद यात्रा लखीमपुर से होते हुए बहराइच की सीमा में बुधवार को पहुंची। जालिमनगर के साथ ही कुड़वा, मिहींपुरवा, रायबोझा, गायघाट आदि स्थानों पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का सांसद अक्षयवरलाल गोंड व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया। गायघाट में बलहा विधायक सरोज सोनकर ने यात्रा का स्वागत किया। नानपारा में ब्लाक प्रमुख विजय वर्मा व पूर्व जिपं सदस्य कृपाराम वर्मा ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद यात्रा मटेरा होते हुए रिसियामोड़ पहुंची। यहां पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, महेश अग्रवाल आदि ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री यात्रा के साथ बहराइच शहर के गुल्लावीर मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां दर्शन करने के बाद महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा गरीब व सरकार की योजनाओं से वंचित लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली गई है। यहां से निकलने के बाद पूर्व विधायक धर्मपाल सत्या के अस्पताल चौराहा स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री शामिल हुए। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या ने केंद्रीय राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हेमा निगम, मंजू वाल्मीकि, राहुल राय, देवेंद्र मिश्रा, राजन सिंह, गौरव वर्मा, निशंक त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, अमित शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed