{"_id":"611d42e38ebc3e79b0145209","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5918360183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी, लाखों का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी, लाखों का सामान उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा/बौंडी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सामान व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर जल्द ही खुलासा करने का दावा किया।
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी आशीष खेमका की गोयल तिराहे के पास मोबाइल शॉप की दुकान है। वह मंगलवार की रात रोज की तरह दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। बीती रात चोरेां ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे 45 हजार की नगदी व रिपेयरिंग के लिए आए 20 मोबाइल उठा ले गए। बुधवार की सुबह दुकान का शटर टूटा देख दुकान मालिक ने दुकानदार को फोन पर सूचना दी। सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचा तो देखा कि सब कुछ गायब था। नानपारा कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। वहीं, देहात कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर चौराहे पर यदुनाथ सिंह की गिट्टी की दुकान है। उन्होंने बताया कि बीती रात चोर शटर का ताला तोड़कर सामान व नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। लाखों की चोरी हुई है। देहात कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आया है। पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।