फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नदी का जलस्तर हुआ कम, छह गांव अब भी पानी से घिरे

Fri, 13 Aug 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
bahraich
महसी (बहराइच)। महसी में नदी का जलस्तर कम होने लगा है। नदी का जलस्तर नौ सेंटीमीटर कम होने से तीन गांवों से पानी बाहर निकल गया है जबकि छह गांवों में पानी भरा हुआ है। गांवों में पानी भरा होने से जनजीवन अस्तव्यस्त है। प्रशासन की ओर से मदद नहीं की जा रही है। वहीं, जरवल में एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर खतरे के निशान को छूने को बेताब दिख रहा है।
विज्ञापन

तराई में निरंतर हो रही बारिश के चलते नदियां उफनाने लगी हैं। महसी तहसील में नौ गांव बाढ़ के पानी से घिरे थे, लेकिन नदी का जलस्तर नौ सेंटीमीटर कम हो गया है जिससे छत्तरपुरवा, जोगलापुरवा और रानीबाग गांव से पानी निकल गया है। वहीं, तहसील क्षेत्र के मांझा दरिया बुर्द, नौवनपुरवा, पाठकपुरवा, नगेसरपुरवा व अहिरनपुरवा गांव में पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों के घरों में पानी भरा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। वहीं, तहसील प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की जा रही है। उधर कैसरगंज तहसील के जरवलरोड में स्थित एल्गिन ब्रिज का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। यहां पर नदी खतरे के निशान को छूने को बेताब दिख रही है। बाढ़ खंड के एसडीओ बीबी पाल ने बताया कि महसी में पानी घट रहा है जबकि जरवल विकास खंड में पानी बढ़ रहा है। यहां पर नदी एल्गिन ब्रिज को छूने के लिए बेताब दिख रही है। उन्होंने बताया कि नदी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित इलाकों में आज भी लोगों को बदहाली की जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। नदी का पानी बढ़ने के कारण घरों में भोजन बनाने से लेकर पीने के पानी तक की समस्या पैदा हो गई है, मगर कोई भी प्रशासनिक इंतजाम नहीं किए गए हैं। अभी तक कोई कर्मचारी गांवों में दवा बांटने तक नहीं गया है। ऐसे में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान जलस्तर- 111.500 मीटर
खतरे का निशान- 113.050 मीटर
एल्गिन ब्रिज का जलस्तर
वर्तमान जलस्तर- 105.876 मीटर
खतरे का निशान- 106.700 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed