फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गोवंश की मौत होने पर संचालक द्वारा कराई जाए अंत्येष्टि

Thu, 12 Aug 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। परसेंडी में स्थित गोशाला में जिंदा मवेशियों को दफनाने के मामले में शासन सख्त हो गया है। शासन के मुख्य सचिव ने पत्र जारी करते हुए गोवंश की मौत पर अंत्येष्टि कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मवेशियों का अंकन रजिस्टर पर प्रतिदिन करने की बात कही है। मुख्य सचिव के पत्र के बाद जिले के 67 गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण कराया गया है। हालांकि कहीं से भी किसी तरह की कमी की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

कैसरगंज विकास खंड के परसेंडी में गो आश्रय स्थल संचालित है। यहां पर बंधे मवेशियों की हालत काफी दयनीय थी। इसकी जानकारी लेने के लिए हिंदू संगठनों के लोग पहुंचे। सभी ने मवेशियों की हालत का वीडियो बनाया। जिसमें जिंदा मवेशियों को दफनाने और मृत मवेशियों की अंत्येष्टि न करने की जानकारी हुई। अधिकारियों को वीडियो भेजा गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया था। जबकि बीडीओ और पशु चिकित्साधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। बहराइच की घटना को लेकर शासन भी सख्त हो गया है।
विज्ञापन

शासन के सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है। जिसमें कुछ स्थानों पर अव्यवस्था को लेकर चेताया गया है। सचिव का कहना है कि मृत हुए गोवंश का अंत्येष्टि कराई जाए। साथ ही रजिस्टर में मवेशियों की संख्या अंकित की जाए। इसके अलावा पशुओं का इलाज, चारा और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव के पत्र के बाद जिले के 67 गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण कराया गया है। हालांकि कहीं से भी किसी तरह की कमी की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed