{"_id":"61140fa28ebc3e7b344c76b8","slug":"bahraich-bahraich-news-lko590945815","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा गोवंश दफनाने की कोशिश के मामले में मंडलायुक्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा गोवंश दफनाने की कोशिश के मामले में मंडलायुक्त गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। परसेंडी स्थित गोशाला में मृत मवेशियों को दफनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में जीवित मवेशी को डालने का मामला अब तूल पकड़ गया है। शासन स्तर पर पूछताछ की जा रही है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त भी गंभीर दिखे। उन्होंने निर्देश दिया कि पशुओं के चारे, पानी व उपचार की बेहतर व्यवस्था की जाए। संरक्षित गोवंशों का शत-प्रतिशत टीकाकरण भी कराया जाए।
विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर थानावार पीस कमेटी की बैठक कर ली गई है। धर्मगुरूओं से वीडियो अपील भी जारी करा दी गई है। आयुक्त देवीपाटन मंडल व आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि आगामी त्यौहारों के दौरान कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पूर्व की भांति लोग अपने घरों में रहकर त्योहार मनायें। आयुक्त ने जिंदा गोवंश दफनाने की कोशिश मामले को भी गंभीरता से लेते हुए जानकारी ली।
आयुक्त को बताया कि गया कि वीडीओ की निलंबित कर दिया गया है और बीडीओ व पशु चिकित्साधिकारी पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। आयुक्त ने निर्देश दिया कि गोशाला में पशुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आयुक्त ने निर्देश दिया कि संरक्षित गोवंश का शत-प्रतिशत टीकाकरण भी कराया जाए। इस मौके पर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ कविता मीना, एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह व ग्रामीण अशोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, अधीक्षक अभियंता विद्युत एके यदुवंशी, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, पीडी अनिल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।